फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   BSA suspended the headmaster

अनियमितता पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक को किया निलंबित

Fri, 31 Dec 2021 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
BSA suspended the headmaster
नियामताबाद। बिना किसी विभागीय आदेश के प्राथमिक विद्यालय भरछा के बंद पाए जाने सहित विद्यालय में अन्य अनियमितता मिलने पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक वरदराज पांडेय को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

18 दिसंबर को प्राथमिक विद्यालय भरछा बंद था। इसकी शिकायत गांव निवासी ओमप्रकाश सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से की थी। शिकायतकर्ता ने बीएसए को अवगत कराया कि बगैर किसी उच्च अधिकारी के आदेश के विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने विद्यालय को बंद किया है। इस पर बीएसए ने मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया था। बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने बीईओ नियामताबाद, बीईओ पीडीडीयू नगर व कोऑर्डिनेटर एमडीएम की तीन सदस्यीय टीम गठित कर मामले की जांच पड़ताल करने का निर्देश दिया। टीम जांच के लिए विद्यालय में पहुंची। जहां उन्होंने संबंधित लोगों से जानकारी ली। जांच के दौरान कई अनियमितता विद्यालय में पायी गई। जिनमें प्रेरणा पोर्टल में पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष कम छात्रों की डीबीटी, खाद्य सुरक्षा भत्ता की एक लाख 33 हजार 888 रुपये की धनराशि एक ही व्यक्ति के खाते में हस्तांतरण , एमडीएम खाते की धनराशि का स्वयं के नाम पर आहरण आदि शामिल है। इन अनियमितताओं को गम्भीरता से लेते हुए बीएसए ने प्रधानाध्यापक वरदराज पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर बरहनी बीआरसी से संबद्ध कर दिया है। इस संबंध में बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तीन सदस्यीय टीम मौके पर भेजी गई थी। जांच टीम की रिपोर्ट के बाद प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही प्रकरण की जांच के लिए बीईओ बरहनी कन्हैया लाल व बीईओ नौगढ़ अवधेश कुमार सिंह को संयुक्त रूप से जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed