{"_id":"61265b8e8ebc3e679c12ac6d","slug":"bsa-and-beo-will-be-evaluated-on-the-basis-of-works-chandauli-news-noi607837732","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यों के आधार पर बीएसए व बीईओ का होगा मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यों के आधार पर बीएसए व बीईओ का होगा मूल्यांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। शासन ने बीएसए व बीईओं का कार्य के आधार पर मूल्यांकन करने का निर्णय लिया है। इसके तहत बीएसए का 18 व बीईओ का 16 बिंदुओं पर मूल्यांकन किया जाएगा। सभी कार्यों के लिए अलग-अलग अंक निर्धारित किए गए हैं। वहीं ऑपरेशन कायाकल्प का कार्य पूरा करने पर 20 अंक दिए जाएंगे। बीएसए बीईओ की गोपनीय आख्या भी तैयार करेंगे।
अभी तक छात्रों के ही शैक्षिक स्तर का मूल्यांकन करने के लिए परीक्षा ली जाती रही है। अब शिक्षाधिकारियों की भी अग्निपरीक्षा होगी। कायाकल्प के साथ ही अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन पर अंक मिलेगा। 50 फीसद से कम अंक पाने वाले अधिकारी फेल माने जाएंगे।
बेसिक शिक्षा विभाग परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत छात्रों के शैक्षिक उन्नयन के लिए कई तरह के कार्यक्रम चला रहा है। विद्यालयों का भौतिक परिवेश बदलने के लिए कायाकल्प योजना संचालित है। इन कार्यों को पूरा कराने के लिए शिक्षकों के साथ ही अधिकारी भी बराबर के भागीदार होंगे। शिक्षाधिकारियों को 80 फीसद से अधिक अंक मिलने पर उत्कृष्ट श्रेणी में रखा जाएगा। 71 से 80 पर अति उत्तम, 61 से 70 पर उत्तम, 50 से 60 पर संतोषजनक व 50 फीसद से कम अंक मिलने पर अनुत्तीर्ण या खराब माना जाएगा।