फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Brother shot in land dispute

भूमि विवाद में भाई को मारी गोली

Fri, 16 Oct 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Fri, 16 Oct 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
Brother shot in land dispute
सदर कोतवाली क्षेत्र के सेवखर गांव में गुरुवार को जमीन के विवाद में भाई
विज्ञापन
ने अपने  भाई पर तमंचे से गोली चला दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

गोली की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़ पड़े और घायल को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के बाद कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची। दूसरी ओर घटना को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।


सेवखर निवासी वीरेंद्र व रविंद्र यादव सगे भाई हैं। इन दोनों के बीच काफी समय से जमीन का विवाद चला आ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि  जमीन बटवारे के समय पिता दिनेश्वर ने बेटे वीरेंद्र के हिस्से में  दो बीघा जमीन अधिक लिख दी है, जिसे लेकर दूसरा बेटा  रविंद्र अपने भाई वीरेंद्र से खफा रहता था और आए दिन इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी होता था।

 इसी तरह गुरुवार को नि:शक्त रविंद्र व वीरेंद्र के बीच जमीन के विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। बात बढ़ गई और गुस्से में आकर रविंद्र ने  अपने भाई वीरेंद्र (50) पर 315 बोर के तमंचे से  फायर कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने देखा कि वीरेंद्र जमीन पर गिरकर तड़प रहा था।

यह देख ग्रामीणों ने उसे बाइक से ही जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। सूचना पाकर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी रविंद्र को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed