फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Brother's meaning arose before sister's doli

बहन की डोली उठने से पहले उठी भाई की अर्थी

Thu, 12 May 2022 07:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
Brother's meaning arose before sister's doli
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भुजपुर व अमावल गांव स्थित सिवान में बृहस्पतिवार की सुबह टहलने के दौरान तालाब में पैर फिसल जाने से 19 वर्षीय युवक गहरे पानी में चला गया। तत्काल सहायता न मिल पाने के कारण पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना का दर्दनाक पहलू यह है कि बृहस्पतिवार को ही उसके बडे़ पिता की पुत्री की बारात आने वाली थी लेकिन हादसे के बाद शादी का माहौल मातम में बदल गया।
विज्ञापन

चतुर्भुजपुर कस्बा निवासी अमावल गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज यादव का एक पुत्र शिवम यादव (19) और दो पुत्री नेहा और वर्षा हैं। शिवम स्थानीय इंटर कॉलेज में कक्षा 11वीं का छात्र था। उसकी चचेरी बहन की बृहस्पतिवार को बारात आने वाली थी। हंसी-खुशी के माहौल में घर पर सुबह से ही शादी की तैयारी चल रही थी। सुबह शिवम अमावल व चतुर्भुजपुर गांव के सिवान में टहलने के लिए गया हुआ था। टहलने के दौरान वह तालाब के किनारे चला गया। संतुलन बिगड़ने के कारण पैर फिसलने से वह तालाब में गिर पड़ा। कुछ ही देर बाद वह गहरे पानी में डूबने लगा। आसपास टहल रहे लोगों ने उसे डूबते देखा तो भागकर वहां पहुंचे पर किसी ने गहरे तालाब में उतरकर उसे बचाने की कोशिश नहीं की। तालाब के आसपास मौजूद लोगों के शोर गुल मचाने पर काफी संख्या में ग्रामीण वहां जुट गए। कुछ ग्रामीणों ने युवक को गहरे पानी से बाहर निकाला। परिजन युवक को कस्बा सहित आसपास के कई प्राइवेट अस्पताल में ले गए। सभी जगह डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। थक हारकर परिजन युवक का शव लेकर घर लौट गए। युवक की मौत की खबर लगते ही शादी का माहौल मातम में बदल गया। परिजनों की चीख पुकार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। लोग नियति के इस क्रूर निर्णय को दोषी ठहरा रहे थे। उसकी मां ममता देवी, पिता, बहनों व बड़े पिता प्रमोद और चाचा विनोद सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed