फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Break on train speed due to rain 22 trains cancelled due to waterlogging around Howrah station see full list

ट्रेन की रफ्तार पर ब्रेक: हावड़ा स्टेशन के आसपास जलभराव से 22 ट्रेनों का परिचालन रद्द, देखें पूरी सूची

Sat, 31 Jul 2021 06:49 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 31 Jul 2021 06:49 PM IST
सार

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि बारिश की वजह से जलभराव से ट्रेनों के परिचालन में मुश्किल हो रही है। इसी वजह से लगातार दूसरे दिन भी ट्रेनों का परिचालन निरस्त किया गया है। 

विज्ञापन
Break on train speed due to rain  22 trains cancelled due to waterlogging around Howrah station see full list
भारतीय रेलवे (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में लगातार हो रही बारिश के कारण हावड़ा स्टेशन और आसपास के इलाकों में जलभराव की स्थिति हो गई है। इस कारण लगातार दूसरे दिन भी पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली 22 ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया। इमसें पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (पीडीडीयू नगर)  से होकर गुजरने वाली अप और डाउन की 12 ट्रेनें शामिल हैं।

विज्ञापन


पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि बारिश की वजह से जलभराव से ट्रेनों के परिचालन में मुश्किल हो रही है। इसी वजह से लगातार दूसरे दिन भी ट्रेनों का परिचालन निरस्त किया गया है। इसमें दूसरे स्थान से यहां आने वाली ट्रेनें भी शामिल है। 
विज्ञापन


इन ट्रेनों का परिचालन  रद्द
शुक्रवार को हावड़ा से खुलने वाली हावड़ा-काठगोदाम स्पेशल, हावड़ा-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, हावड़ा-जम्मूतवी, राजेंद्रनगर टर्मिनल से खुलने वाली राजेंद्रनगर टर्मिनल-हावड़ा स्पेशल, पटना से खुलने वाली पटना-हावड़ा स्पेशल रद्द कर दिया गया। इसी तरह शनिवार को हावड़ा-धनबाद स्पेशल रद्द रही वहीं रविवार को धनबाद-हावड़ा नहीं खुलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को  राजेंद्रनगर टर्मिनल-हावड़ा, रक्सौल-हावड़ा, हावड़ा-राजेंद्रनगर टर्मिनल, हावड़ा-पटना स्पेशल, इंदौर-हावड़ा स्पेशल, गांधीधाम-हावड़ा स्पेशल, लालकुंआं-हावड़ा स्पेशल, नई दिल्लीं-हावड़ा स्पेशल, देहरादून-हावड़ा स्पेशल, प्रयागराज रामबाग-हावड़ा स्पेशल, काठगोदाम-हावड़ा स्पेशल, हावड़ा-काठगोदाम स्पेशल, बीकानेर-हावड़ा स्पेशल रद्द रही। 

अनुपम शर्मा बने पूर्व मध्य रेल के नए महाप्रबंधक

पूर्व मध्य रेलवे के नए महाप्रबंधक अनुपम शर्मा बने हैं। शुक्रवार की देर शाम उन्होंने हाजीपुर मुख्यालय पर पदभार ग्रहण किया। अभी तक बनारस रेल कारखाना की महाप्रबंधक अंजली गोयल पूर्व मध्य रेल महाप्रबंधक का अतिरिक्त कार्यभार देख रही थीं। अनुपम शर्मा  भारतीय रेल यांत्रिक इंजीनियरिंग सेवा के अधिकारी हैं।

उन्होंने स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिस, जमालपुर में 1982 में योगदान दिया। आपने मुंबई विश्वविद्यालय (जेबीआईएमएस) से वित्तीय प्रबंधन में मास्टर डिग्री प्राप्त की हैं। अनुपम शर्मा ने भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम)/अहमदाबाद से पब्लिक मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी लिया है। नवागत जीएम ने मिलान के बोकानो विश्वविद्यालय तथा कार्नेगी मेलॉन यूनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग (यूएसए) से लीडरशिप कोर्स में भाग लिया है। अनुपम शर्मा ने भारतीय रेल को 35 वर्षों से अधिक की विशिष्ट सेवा प्रदान की है।

शर्मा प्रारंभ मेें मध्य रेलवे के भुसावल और मुंबई मंडल में विभिन्न पदों पर तथा परेल लोको वर्कशॉप और पूर्वोत्तर रेलवे में मुख्य मोटिव पावर इंजीनियर के पद पर कार्य किया है। पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक के तौर पर काम कर चुके हैं। बाद में अनुपम शर्मा चेन्नई मंडल के मंडल रेल प्रबंधक और इसके बाद रेलवे बोर्ड में कार्यकारी निदेशक मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ट्रैक्सन) के पद पर रहे। 

पीडीडीयू नगर: मुख्य टिकट निरीक्षक को दी गई विदाई

पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में मुख्य टिकट निरीक्षक (सीआईटी) एके महाजन के सेवानिवृत्त होने पर शनिवार को विदाई दी गई। इस दौरान एके महाजन के व्यक्तित्व पर चर्चा की।  पीडीडीयू जंक्शन के सीआईटी ऑफिस में आयोजित समारोह में वाणिज्य विभाग के साथी कर्मचारियों ने फूल मालाओं से एके महाजन को सम्मानित किया। इस अवसर पर हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि एके महाजन ने रेलवे की सेवा हमेशा जीजान से जुटे रहे। हमें साथी से बिछड़ने का दुख है तो इस बात की खुशी है कि रेल सेवा में अच्छा कार्य किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed