{"_id":"6103ba668ebc3e586767298a","slug":"break-on-speed-due-to-rain-operation-of-three-trains-including-poorva-express-canceled-due-to-water-logging-in-and-around-howrah-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरिश से रफ्तार पर ब्रेकः हावड़ा स्टेशन और आस-पास जलभराव के कारण पूर्वा सहित तीन ट्रेनों का परिचालन रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरिश से रफ्तार पर ब्रेकः हावड़ा स्टेशन और आस-पास जलभराव के कारण पूर्वा सहित तीन ट्रेनों का परिचालन रद्द
Fri, 30 Jul 2021 02:32 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 30 Jul 2021 02:32 PM IST
सार
पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण पिट मेंटेनेंस लाइन और हावड़ा एरिया में जल-भराव की स्थिति हो गई है। पानी भरने के कारण हावड़ा से चलने वाली तीन ट्रेनों का परिचालन शनिवार को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
पूर्वा सहित तीन ट्रेनों का परिचालन रद्द
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अत्याधिक बारिश के कारण यातायात व्यवस्था बिगड़ने लगी है। पश्चिम बंगाल में हावड़ा रेलवे स्टेशन और उसके पास-पास के इलाके में जल-भराव की वजह से पीडीडीयू नगर से होकर गुजरने वाली दो सहित तीन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इससे शनिवार को पूर्वा और लालकुंआ एक्सप्रेस पीडीडीयू जंक्शन नहीं आएगी। वहीं पीडीडीयू जंक्शन से होकर गुजरने वाली तीन ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण पिट मेंटेनेंस लाइन और हावड़ा एरिया में जल-भराव की स्थिति है। इस कारण हावड़ा से चलकर पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर गुजरने वाली 02303 अप हावड़ा-नई दिल्ली (पूर्वा) स्पेशल और 02353 अप हावड़ा-लालकुंआ स्पेशल शुक्रवार को नहीं चलेगी।
विज्ञापन
इसी तरह आद्रा से खुलने वाली 08013 आद्रा-बोकारो स्टील सिटी स्पेशल भी रद्द रहेगी। ऐसे में पूर्वा और लालकुंआ शनिवार को पीडीडीयू जंक्शन नहीं आएगी। वहीं जल भराव की वजह से हावड़ा से खुलने वाली 02323 अप हावड़ा-बाड़मेर स्पेशल हावड़ा से 18.50 बजे के बदले 23.55 बजे खुलेगी। इसी तरह हावड़ा से खुलने वाली 03009 हावड़ा-योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल हावड़ा से निर्धारित समय 20.25 बजे के बदले 23.45 बजे खुलेगी।
विज्ञापन
हावड़ा जम्मूतवी (हिमगिरी ) एक्सप्रेस भी 23.55 बजे के बदले भोर में 03.30 बजे खुलेगी। इससे यह तीनों ट्रेनें पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन भी देर से पहुंचेगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि बारिश की वजह से यात्रियों को दिक्कत हुई है। देर से खुलने वाली ट्रेनों के समय की जानकारी प्राप्त कर ही यात्रा करें।