फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Boys from Azamgarh and girls from Varanasi won the title.

Chandauli News: आजमगढ़ के बालकों और वाराणसी की बालिकाओं ने जीता खिताब

Sat, 24 Oct 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Boys from Azamgarh and girls from Varanasi won the title.
पीडीडीयू नगर के कुरहना ​स्थित प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में विजेता टीम को ट्राफी सौंपते मुख्यअति​थ
पीडीडीयू नगर। कुरहना स्थित प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित 45वीं यूपी स्टेट जोन-4 जूनियर शूटिंग बॉल प्रतियोगिता में मेजबान चंदौली बालक और बालिका दोनों वर्गों में तीसरे स्थान पर रहा। बालक वर्ग में आजमगढ़ ने पहला और वाराणसी ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, बालिका वर्ग में वाराणसी की टीम विजेता और आजमगढ़ की उपविजेता रही।
विज्ञापन

चंदौली शूटिंग बॉल संघ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में गोरखपुर, बलिया, चंदौली, वाराणसी और आजमगढ़ के बालक-बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। लीग आधार पर हुए मुकाबलों में टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ खेला। प्रतियोगिता के दोनों वर्गों में शीर्ष तीन स्थान हासिल करने वाली टीमों ने 24 और 25 अक्तूबर को मैनपुरी में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। जिला महासचिव कुमार नंदजी ने बताया कि चंदौली के खिलाड़ियों ने दोनों वर्गों में अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष सतीश जिंदल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. ओपी सिंह ने खिलाड़ियों को राज्य प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के निदेशक दिवाकर यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान विद्यालय के अध्यक्ष सूर्यभान सिंह यादव, डीन आरपी सिंह, डिंपल सिंह, प्रधान उदयभान सिंह यादव आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में अखिलेश पटेल, हर्ष यादव, अनीश सिंह, निकिता, शालिनी जायसवाल और सुनीता कुमारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed