{"_id":"6ad1349639cf23228a08711b","slug":"body-of-an-elderly-man-found-in-the-forest-34-goats-missing-chandauli-news-c-189-1-svns1013-156319-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: जंगल में मिला वृद्ध का शव, 34 बकरियां गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: जंगल में मिला वृद्ध का शव, 34 बकरियां गायब
विज्ञापन
नौगढ़। थाना क्षेत्र के पंडी गांव के जंगल में बकरी चराने गए वृद्ध का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। उनके साथ गईं 34 बकरियां भी गायब हैं। परिजनों ने हत्या कर बकरियां लूटे जाने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पंडी गांव निवासी लालमनी (62) बुधवार को बकरियां चराने जंगल गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन उनकी तलाश में जुट गए। बृहस्पतिवार को परिजन जंगल पहुंचे तो वहां लालमनी का शव पड़ा मिला, जबकि सभी 34 बकरियां गायब थीं। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
एक साथ 34 बकरियों के गायब होने से परिजनों ने वृद्ध की हत्या कर बकरियां लूटे जाने की आशंका जताई है। हालांकि, घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। सूचना पर नौगढ़ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कुछ देर बाद सीओ देवेंद्र कुमार भी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। सीओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।