{"_id":"67b9fe3ea5e2f5a8b208a750","slug":"board-exam-question-papers-will-be-opened-in-the-presence-of-static-magistrate-chandauli-news-c-189-1-svns1010-127596-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खुलेंगे बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खुलेंगे बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। यूपी बोर्ड की परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा है। परीक्षा शुरू होने से पहले डबल लॉकर में रखे गए प्रश्नपत्रों को स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खोला जाएगा। इसके बाद प्रश्नपत्रों को परीक्षा कक्ष में भेजा जाएगा।
24 फरवरी से जिले के 82 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। परीक्षा को नकलविहीन व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन के साथ ही शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा है। विभाग की ओर से परीक्षा केंद्रों तक उत्तर पुस्तिकाएं व प्रश्नपत्र पहुंचाए जा चुके हैं। परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं डबल लॉकर में रखी जा रही हैं। इनकी निगरानी 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही है। परीक्षा के दौरान डबल लॉकर में रखे प्रश्नपत्र को स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ही केंद्र व्यवस्थापक खोलेंगे। इसके बाद ही इन प्रश्नपत्र परीक्षा कक्ष में भेजे जाएंगे। डीआईओएस दलसिंगार यादव ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए हर तरह की व्यवस्था की जा रही है।
डबल लॉकर में रखे गए प्रश्नपत्र स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ही खोले जाएंगे।