फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Blood-soaked body woman room suspected murdered rod son accuses during interrogation

UP : कमरे में मिली महिला की खून से सनी लाश, राॅड से मारकर हत्या की आशंका; पूछताछ में बेटे ने लगाया आरोप

Fri, 27 Dec 2024 09:33 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 27 Dec 2024 09:33 AM IST
सार

Chandauli News : कमरे में अधेड़ महिला की लाश मिलने की सूचना मिलते ही माैके पर कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। बेटे ने रुपये और गहने गायब होने का आरोप लगाया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच और कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
Blood-soaked body woman room suspected murdered rod son accuses during interrogation
हीरावती की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत कालीमहाल में देशी शराब के ठेके सामने करकटनुमा मकान में रह रही हीरावती (55)) की शुक्रवार की भोर में रॉड से मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मृतका के पुत्र ने घर में रखे गहने और रुपये गायब होने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन




पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के कालीमहाल में देशी शराब के ठेके के सामने हीरावती पत्नी बाल मुकुंद एक करकटनुमा मकान में रहती थी। हीरावती चखना बेचकर अपना जीवकोपार्जन चलाती थी। वहीं, उसका पुत्र गोविंद ई-रिक्शा चलाकर परिवार चलाता है और पास में ही अपना मकान बनकर रहता है।
विज्ञापन


हर रोज की तरह गोविंद रात में अपना ई-रिक्शा खड़ा कर, मां से मिलकर घर चला जाता था। बीती रात भी वह मां से मिलने ने बाद घर चला गया। शुक्रवार की सुबह लगभग छह बजे उसे किसी ने मां हीरावती की मौत की खबर दी। मौके पर पहुंचे गोविंद ने बताया कि मां के सिर से खून बह रहा था और पास में एक रॉड रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी के बाद मुगलसराय कोतवाली पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। बेटे ने रुपये और गहने गायब होने का आरोप लगाया है। सूचना पाकर एडिशनल एसपी विनय सिंह भी मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। एएसपी ने कहा की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्यारे के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed