फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   BJP promises forgotten : DR . Ramdular

वादों को भूली भाजपा: डा. रामदुलार

Fri, 19 Jun 2015 01:55 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 19 Jun 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
BJP promises forgotten : DR . Ramdular
सपा लोहियावाहिनी जिलाध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर भाजपा के खिलाफ चल रहे ‘पोल-खोल अभियान’ के तहत पदयात्रा निकाली गई।

 पदयात्रा इंदिरा नगर से शुरू होकर पूरे नगर का भ्रमण करते हुए कचहरी के समीप पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। इस दौरान मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के चेयरमैन डॉ. रामदुलार राजभर ने कहा कि जिन मुद्दों के सहारे भाजपा ने केंद्र में सत्ता हासिल की, आज उन्हें पूरी तरह से भूल चुकी है।

चुनाव के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौजवानों को नौकरी, किसानों को उनकी उपज का तीन गुना अधिक समर्थन मूल्य देने का वादा किया था लेकिन पूरा नहीं किया जा रहा है।
पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि सपा सरकार नौजवानों, किसानों, गरीबों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। आपदा से नुकसान हुए किसानों को सहायता दी जा रही है।

पूर्व विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार छात्रों-किसानों के लिए मेडिकल कालेज, किसानों की सुविधा को पक्का भूपौली पम्प कैनाल, राजकीय महिला डिग्री कालेज आदि योजनाएं संचालित कर रही है। सपा लोहियावाहिनी प्रदेश सचिव संतोष यादव ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री युवाओं के बेहतर भविष्य और उन्नति को लेकर गंभीर हैं।

वहीं भाजपा के लोग प्रदेश में सरकार की योजनाओं को केंद्र की योजना बताकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। इससे       पहले मुख्य अतिथि ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर, जिलाध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा अर्जुन अग्रहरि, आनंद जायसवाल, कमलेश विश्वकर्मा, धीरज यादव, डब्बू यादव, गुड्डू यादव, मनोज सिंह उपस्थित रहे। संचालन आफताब आलम ने किया।
सकलडीहा संवाददाता के अनुसार डा. रामदुलार राजभर ने 782 किसानों को 35 लाख 48 हजार 580 रुपये का चेक वितरित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने अभी तक मुआवजे की राशि नहीं भेजी है।
प्रदेश सरकार ने दौ सौ करोड़ रुपये की धनराशि अब तक आवंटित कर चुकी है। उन्होंने ओनावल गांव में बूथ प्रभारी दीपक यादव के साथ समीक्षा बैठक की।  अशोक यादव, गोपाल राजभर, रघुनाथ यादव, जयप्रकाश गुप्ता मौजूद रहे।दूसरी तरफ कमालपुर संवाददाता के अनुसार कस्बे में भी डा. रामदुलार ने लोगों को पार्टी की नीतियों को बारे में अवगत कराया। इस दौरान अध्यक्षता जमील     खां जिद्दी व संचालन नंदकुमार राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed