फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rajya Sabha Elections 2022 BJP names Darshana Singh From Chandauli as Rajya Sabha candidate

Rajya Sabha Elections 2022: चंदौली की दर्शना सिंह को भाजपा ने बनाया राज्यसभा प्रत्याशी, एक दशक के परिश्रम मिला पुरस्कार

Mon, 30 May 2022 11:59 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 30 May 2022 11:59 AM IST
सार

राज्यसभा की छह सीटों पर चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को प्रत्याशियों की सूची जारी की। भाजपा ने उत्तर प्रदेश से जिन राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है उनमें चंदौली की दर्शना सिंह भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
Rajya Sabha Elections 2022 BJP names Darshana Singh From Chandauli as Rajya Sabha candidate
दर्शना सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले की भाजपा नेत्री और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी की ओर से रविवार को कुल 16 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई। जिसमें छह उत्तर प्रदेश के हैं। इनमें एक नाम दर्शना सिंह का भी है।

विज्ञापन


दर्शना सिंह के राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनने पर चंदौली के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी है। राज्यसभा के 57 सीटों पर 10 जून को चुनाव होने हैं। 31 मई को नामांकन की आखिरी तिथि है।
विज्ञापन

चंदौली के बरहनी ब्लॉक स्थित डिग्घी ग्राम पंचायत के चखनियां गांव निवासी रणंजय सिंह की पत्नी दर्शना सिंह वर्तमान में वाराणसी के डाफी स्थित अशोक पुरम कॉलोनी में रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शना सिंह के बारे में

1996 में पूर्वांचल विश्वविद्यालय से इतिहास विषय में मास्टर डिग्री (एमए) के साथ गोल्ड मेडल प्राप्त करने के बाद दर्शना सिंह ने उद्धघोषक के रूप में आकाशवाणी और दूरदर्शन इलाहाबाद में दो वर्षों तक कार्य किया। राजनैतिक जीवन की शुरुआत 2008 में की। सर्वप्रथम वर्ष 2011 में चंदौली जिले की महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनीं।

वर्ष 2013 में महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य, वर्ष 2015 में भाजपा काशी क्षेत्र के मंत्री, वर्ष 2018 में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनी। 2021 भाजपा की राष्ट्रीय महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष बनाई गई। इसके बीच कई बार ऐसे अवसर आए जब विधानसभा और अन्य चुनावों में दर्शना के टिकट की बात हुई पर उनको टिकट नहीं मिला।

इसके बावजूद दर्शना सिंह पूरी ईमानदारी से कार्य करती रहीं। उनके एक दशक के इसी ईमानदारी और परिश्रम के पुरस्कार स्वरूप भाजपा ने उन्हें राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। चंदौली के भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि हमारे भाजपा चंदौली के लिए हर्ष का विषय है कि हम सभी के बीच की कर्मठ और जुझारू नेत्री भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया। भारतीय जनता पार्टी ने एक कार्यकर्ता को सम्मान दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed