{"_id":"5fd90d338ebc3e3c8d3bcbc3","slug":"bjp-leader-expressed-displeasure-over-the-purchase-of-paddy-chandauli-news-vns563494163","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की खरीद ठप देख भाजपा नेता हुए आक्रोशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान की खरीद ठप देख भाजपा नेता हुए आक्रोशित
विज्ञापन
धान की खरीद ठप देख भाजपा ने जताई नाराजगी
भाजपा नेताओं ने धान क्रय केंद्रों का जाना हाल
सचित्र 54
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौली। नवीन मंडी परिसर में स्थापित क्रय केंद्रों पर तेजी से लक्ष्य के अनुसार धान खरीद नहीं किए जाने और कुछ केंद्रों पर खरीद न होने से मंगलवार को किसानों में नाराजगी थी। किसानों की शिकायत पर नवीन मंडी में पहुंचे किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह पप्पू क्रय केंद्रों की खराब स्थिति पर नाराजगी जताई।
किसानों से धान क्रय करने के लिए नवनी मंडी समिति परिसर में आधा दर्जन क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर लक्ष्य के सापेक्ष प्रतिदिन खरीद नहीं की जा रही है। किसानों की शिकायत पर मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह पप्पू कार्यकर्ताओं संग नवीन मंडी पहुंच गए। उन्होंने मंडी समिति क्रय केंद्र के अलावा मार्केटिंग, यूपी एग्रो, नेफेड, एफसीआई, पीसीयू क्रय केंद्रों का हाल जाना। इस दौरान क्रय केद्रों की खराब स्थिति देख नाराजगी जताई। क्रय व्यवस्था ठीक करने को कहा तथा किसानों के लिए सुविधाएं देने की बात कही। उन्होंने डीएम को भी क्रय केंद्रों का हाल बताया । इस मौके पर जगतनारायण तिवारी, प्रमोद सिंह, मंटू सिंह, फजिहत सिंह, हरिकेश बहादुर सिंह, काशीनाथ सिंह, शैलेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, हरिश, रमेश मौर्या तथा किसान मौजूद रहे।
रिपोर्ट राकेशचंद्र यादव