फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   BJP agitation

भाजपा ने किया प्रदर्शन

Wed, 25 Mar 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Wed, 25 Mar 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
BJP agitation
सपा सरकार में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। ओलावृष्टि से किसानों की फसल
विज्ञापन
बर्बाद हो गयी। मगर प्रदेश सरकार किसानों का कर्ज माफ करने की जगह कुछ पैसे देकर राहत देने का नाटक कर रही है।

 यह सरकार किसान विरोधी है। और इस सरकार को उखाड़ फेकने का समय आ गया है।

 उक्त बातें तहसील मुख्यालय पर मंगलवार को आयोजित धरना प्रदर्शन में भाजपा नेता व सकलडीहा विधायक सुशील सिंह ने कहीं।

किसानों की समस्याओं को लेकर पूरे प्रदेश में चलाये जा रहें चार दिवसीय भाजपा के धरना- प्रदर्शन के क्त्रस्म में यहंा तहसील मुख्यालय गेट पर सकलडीहा विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपाई इकट्ठा हुए।

धरना प्रदर्शन में श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश में चाचा- भतीेजे की सरकार चल रही है। और मिलकर बांट कर विकास के सारे पैसे हजम किए जा रहे हैं।

सड़कें खस्ताहाल हो गयी हैं और किसानों को समय पर बिजली व पानी नहीं मिल पा रहा है। इस सरकार में किसानों का उत्पीड़न बढ़ गया है। आएदिन किसानों के आत्महत्या की खबरें सुनने  को मल रही हैं।


राज्य सरकार महानगर में मेयर को किसी के भी प्रस्ताव पर बर्खास्त करने के लिए विधेयक लाना चाहती है, जिसका भारतीय जनता पार्टी विरोध कर रही है। धरना प्रदर्शन के अंत में उपजिलाधिकारी जितेन्द्र मोहन सिंंह को सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। कार्यक्त्रस्म की अध्यक्षता प्रमोद सिंह व  संचालन उदय प्रताप पप्पू ने किया।


धरना प्रदर्शन में पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश गुप्ता, रामअधार गुप्ता, संजय त्रिपाठी, देवेन्द्र दत्त पांडेय, हरवंश पटेल, कमलापति पांडेय, बनवारी पांडेय, सत्यप्रकाश सिंह, नन्हकू राजभर, अवधेश सिंह, अंकित सिंह, शैलेन्द्र पांडेय व रामजी गोड़ सहित कई अन्य शामिल रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed