{"_id":"61a717d463e6c808381cbe6d","slug":"bike-riding-miscreants-robbed-scorpio-by-terrorizing-chandauli-news-vns625265995","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहा सटाकर स्कॉर्पियो लूट ले गए बाइक सवार बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असलहा सटाकर स्कॉर्पियो लूट ले गए बाइक सवार बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना गांव के समीप नेशनल हाईवे पर बीती रात करीब दो बजे सफेद अपाचे सवार बदमाशों ने स्कार्पियो चालक को पीटकर घायल कर दिया और स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गए। मामले में पीड़ित ने अलीनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
अलीनगर थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव का निवासी कमलेश यादव उर्फ मल्लू सोमवार की शाम बारातियों को अपनी स्कॉर्पियो से लेकर वाराणसी के छित्तूपुर गया था। वहां बारातियों को छोड़कर रात करीब दो बजे लौट रहा था। गोधना गांव के समीप पहुंचा था कि बिना नंबर प्लेट के सफेद रंग की अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर स्कॉर्पियो रोक लिया। बदमाशों ने असलहा सटाकर कमलेश को आतंकित करने के बाद मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद उसे नीचे उतारकर स्कॉर्पियो लेकर बदमाश फरार हो गए। घटना से बदहवास भुक्तभोगी रात में ही अलीनगर थाने पहुंचा। यहां उसने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। अलीनगर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।