{"_id":"0d8657b4ad4ffc924d412b737a4649f6","slug":"bike-riders-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार दो की मौत
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलुआ थाना क्षेत्र के मनिहरा पुलिया के पास रविवार की दोपहर 11 बजे जेसीबी
विज्ञापन
को ओवरटेक करने के दौरान एक बाइक पर सवार तीन लोग सामने से आ रहे ट्रक की
चपेट में आ गए।
जिससे दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया। वहीं घायल को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया और चालक को ट्रक सहित थाने ले आई ।
घटना के दौरान बाइक सवार तीनों युवक हेलमेट नहीं पहने हुए थे।
डेवढ़ा गांव निवासी संजय गिरि की शादी 7 मई को थी। जिसमें शामिल होने के लिए उसके रिश्तेदार आए हुए थे। रविवार को वह अपने दो रिश्तेदारों बरेली जनपद के नाथराय थाना निवासी रामकेवल गिरि (36) व माटीगांव निवासी बबलू गिरि (36) को साथ लेकर शादी में मिली बाइक से सकलडीहा की तरफ जा रहा था।
जैसे ही बाइक मनिहरा पुलिया के पास पहुंची कि आगे चल रही जेसीबी को ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। जिससे रामकेवल गिरि व बब्लू की घटनास्थल पर मौत हो गई तथा संजय गिरि गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे बलुआ थानाध्यक्ष श्यामबहादुर यादव ने घटना के बारे में जानकारी ली। वहीं संजय को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजवा दिया तथा मौके से भागने का प्रयास कर रहे ट्रक चालक को ट्रक समेत पकड़कर थाने ले आए।