फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bike rider killed in accident

दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

Wed, 14 Oct 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Wed, 14 Oct 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in accident
सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछियां गांव के समीप हाइवे पर बने क्रासिंग को पार करते समय बाइक सवार वृद्ध ट्रक की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


 उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर  भाग गया ।



सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई। अकोढ़ा गांव निवासी रामू प्रसाद सिंह (60) नरसिंहपुर खुर्द गांव में आयोजित सत्संग  से वापस  अपने गांव लौट रहे थे।


 वह बिछियां गांव के सामने हाइवे स्थित क्रासिंग को पार कर रहे थे, तभी मुगलसराय से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को धक्का मार दिया, जिससे मौके पर ही रामू प्रसाद की मौत हो गई।


 घटना के बाद जब तक लोग वहां पहुंचते ट्रक चालक सैयदराजा की ओर भाग निकला।


 ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दूसरी ओर जानकारी होते ही मृतक परिजनों में कोहराम मच गया और वे रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed