{"_id":"5f1887cc8ebc3e63b511e730","slug":"bike-rider-injured-in-auto-collision-chandauli-news-vns537346257","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो से टक्कर में बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटो से टक्कर में बाइक सवार घायल
विज्ञापन
मोहनिया। दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत डहला मोड़ स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की देर रात बाइक और आटो में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। युवक उत्तर प्रदेश के सैयदराजा से शराब की तस्करी कर दुर्गावती की ओर ले जा रहा था। सूचना मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहीं पुलिस घायल के पास से बरामद शराब को जब्त कर आगे की कार्रवाई में लग गई है।
भभुआ थान क्षेत्र के अमहरा गांव निवासी मंगलवार की रात उत्तर प्रदेश के सैयदराजा से 38 बोतल शराब तस्करी कर दुर्गावती की ओर जा रहा था। जैसे वह एनएच दो स्थित डहला मोड़ के समीप पहुंचा की तभी उसकी बाइक से ऑटो में टक्कर हो गई। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दुर्गावती पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती पर भर्ती कराया। जहां से उसे वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। दुर्गावती थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति शराब तस्कर है, वह उत्तर प्रदेश से शराब लेकर क्षेत्र में सप्लाई के लिए जा रहा था। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बरामद शराब को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।