फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bike rider FCI worker dies after being hit by trailer

ट्रेलर की चपेट में आने से बाइकसवार एफसीआई कर्मी की मौत

Sat, 19 Jun 2021 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bike rider FCI worker dies after being hit by trailer
पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के भोजपुर गांव समीप शुक्रवार की शाम ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार रामविलास राम (45) की मौके पर ही मौत हो गई। वह करवत स्थित एफसीआई गोदाम में मैनेजर क्वालिटी के पद पर कार्यरत थे और ड्यूटी समाप्त होने के बाद वाराणसी के सुसुवाही स्थित अपने घर जा रहे थे। घटना के बाद चालक ट्रेलर मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव व ट्रेलर को कब्जे में लेकर जलीलपुर पुलिस चौकी ले आई। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वाराणसी के सुसुवाही निवासी रामविलास राम (45) भारतीय खाद्य निगम में मैनेजर क्वालिटी के पद पर तैैनात थे और नियामताबाद के करवत स्थित एफसीआई गोदाम पर कार्यरत थे। शुक्रवार की शाम ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह बाइक से अपने घर जा रहे थे। जैसे वह मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के भोजपुर गांव के समीप पहुंचे कि ट्रेलर के बायें तरफ अगले पहिये की चपेट में आकर उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उन्होंने हेलमेट लगाया हुआ था। घटना के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मुगलसराय कोतवाल समेत जलीलपुर पुलिस चौकी प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। इसके बाद शव व ट्रेलर को कब्जे में लेकर जलीलपुर पुलिस चौकी ले आये। सूचना के बाद परिवार वालों के साथ पुलिस चौकी पहुंची पत्नी आभा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। उनकी दो बेटियां अंकिता (24), निकिता (20) व एक बेटा गौरव (18) है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed