{"_id":"fd67c25d3f57f79b3dd5d592847fc2a5","slug":"bike-procession-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक जुलूस निकाल की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक जुलूस निकाल की नारेबाजी
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी छात्रसभा के नवनियुक्त राज्य कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल यादव के
विज्ञापन
प्रथम जनपद आगमन पर विकास भवन और सकलडीहा तिराहे पर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर
यादव के नेतृत्व में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बाइक जुलूस निकालकर नगर भ्रमण भी किया और पार्टी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान हुई बैठक में सपा लोहियावाहिनी प्रदेश सचिव संतोष यादव ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री युवाओं के बेहतर भविष्य और उन्नति को लेकर गंभीर हैं।
छात्रसभा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि नौजवानों को नौकरी, किसानों को उनकी उपज का तीन गुना अधिक समर्थन मूल्य सहित तमाम ऐसे लोक लुभावन वादे हैं, जो चुनाव के समय नरेंद्र मोदी ने किए, लेकिन वर्तमान में इन वादों को पूरा करने का कोई प्रयास नहीं हो रहा है।
सपा लोहियावाहिनी जिलाध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा ने कहा कि सपा सरकार ने जनपद के चहुंमुखी विकास के लिए तमाम योजनाओं और परियोजनाओं की सौगात देने का काम किया है।
इस अवसर पर आनंद जायसवाल, कमलेश विश्वकर्मा, धीरज यादव, मनोज सिंह, इम्तियाज अहमद, शिवदयाल यादव, राजू यादव, मुकेश यादव, सत्येंद्र यादव सत्या, महेंद्र उपस्थित रहे। संचालन संतोष यादव ने किया। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार, जिले में 144 धारा लागू होने के बावजूद सपाइयों ने वाहन जुलूस निकाला और खूब हूटर बजाया। इस वाहन जुलूस से चंदौली सकलडीहा मार्ग पर लोग जाम में फंसे रहे।