फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bike collides with tree, one dead

पेड़ से बाइक टकराई, एक की मौत

Thu, 05 May 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with tree, one dead
मोहनिया। चैनपुर थाना अंतर्गत केवा गांव के समीप मंगलवार की रात एक बाइक पेड़ से टकरा गई । इस दौरान बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद परिवार वालों ने उन्हें भभुआ स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दोनों को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। बुधवार की सुबह एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

चांद थाना क्षेत्र के किलनी गांव निवासी योगेंद्र चंद्रवंशी (14) अपने मित्र सोनू बिंद के साथ उसकी बहन की शादी में शामिल होने भभुआ गया था। शादी समारोह में शामिल होने के बाद मंगलवार की रात दोनों लोग बाइक से लौट रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक केवा गांव के समीप पेड़ से टकरा गई। जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप घायल हो गये। घटना के बाद परिवार वालों ने दोनों को भभुआ स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान योगेंद्र की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक अभी भी जिंदगी और मौत की जंग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed