{"_id":"602575d68ebc3ee9002bf9e9","slug":"big-statement-of-gm-of-east-central-railway-on-the-operation-of-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों के परिचालन पर पूर्व मध्य रेलवे के जीएम का बड़ा बयान, कहा-अप्रैल से सामान्य हो जाएगी स्थिति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों के परिचालन पर पूर्व मध्य रेलवे के जीएम का बड़ा बयान, कहा-अप्रैल से सामान्य हो जाएगी स्थिति
Thu, 11 Feb 2021 11:52 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
बोलते जीएम पूर्व-मध्य रेलवे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी ने कहा कि नए वित्तीय वर्ष अप्रैल से ट्रेनों का संचालन सामान्य हो जाएगा। कोरोना के पूर्व जो ट्रेनें चल रहीं थीं, उससे अधिक ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। जीएम ललितचंद्र त्रिवेदी गुरुवार को डीडीयू मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सभागार में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रेलवे यात्री सुविधाओं के लिए लगातार कार्य हो रहा है। वर्ष 2024 तक धनबाद से पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक यात्री ट्रेनें 160 किमी की रफ्तार से दौडे़ंगी।
विज्ञापन
मंडल में हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने आए जीएम एलसी त्रिवेदी ने कहा कि नए वित्तीय वर्ष में काम करने के लिए फंड मिला है। डीडीयू मंडल के गया में मेमू शेड का निर्माण हो रहा है। इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग का काम तेज गति से जारी है। पीडीडीयू जंक्शन में रेलवे यार्ड का इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग हो चुका है।
विज्ञापन
यह विश्व का इकलौता इतना बड़ा इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग यार्ड है। कहा कि डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर का काम भी तेज गति से चल रहा है। मार्च से गंजख्वाजा से चिरैला पौथू तक नए रेल लाइन पर मालगाड़ी दौड़ने लगेगी। कहा कि धनबाद से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक तीनों लाइन पर वर्तमान में 130 किमी की रफ्तार से ट्रेनें चल रहीं हैं।
विज्ञापन
इसे 160 किमी तक बढ़ाने पर काम हो रहा है। सुरक्षा के सवाल पर कहा कि डीएफसीसी लाइन के किनारे दीवारें बनेंगी जिससे रेलवे लाइन पूरी तरह सुरक्षित होगी। जल्द ही स्टेशन पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने की तैयारी है। इस मौके पर डीआरएम राजेश कुमार, डीएफसीसी के महाप्रबंधक अजीत कुमार मिश्र सहित सभी अधिकारी रहे।