फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Big accident in Chandauli: Oxygen cylinder exploded, two people were torn to pieces, there was a stir

चंदौली में बड़ा हादसा: बीच सड़क ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, दो लोगों के उड़े चिथड़े, मचा हड़कंप

Sat, 31 Dec 2022 12:57 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 31 Dec 2022 12:57 PM IST
सार

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रविनगर कॉलोनी काफी बड़ी कॉलोनी मानी जाती है। शुक्रवार  सुबह 10.12 बजे दयाल हॉस्पिटल के सामने मैजिक पर लदे ऑक्सीजन सिलिंडर को दो लोग उतार रहे थे। वहीं पास से ईंट लदा ट्रैक्टर भी गुजर रहा था। इतने में एक सिलिंडर ब्लास्ट हो गया। दो लोगों के चिथड़े उड़ गए।

विज्ञापन
Big accident in Chandauli: Oxygen cylinder exploded, two people were torn to pieces, there was a stir
ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, दो लोगों के उड़े चिथड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रविनगर स्थित दयाल हॉस्पिटल के पास शुक्रवार की सुबह गाड़ी से उतारते समय ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ब्लास्ट इतना तेज था कि दो किमी तक इसकी आवाज सुनाई दी। दोनों व्यक्ति के शरीर के चिथड़े उड़ गए। घटना के बाद हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


 रविनगर कॉलोनी काफी बड़ी कॉलोनी मानी जाती है। शुक्रवार की सुबह 10.12 बजे दयाल हॉस्पिटल के सामने मैजिक पर लदे ऑक्सीजन सिलेंडर को दो लोग उतार रहे थे। वहीं पास से ईंट लदा ट्रैक्टर भी गुजर रहा था। इतने में एक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। दो लोगों के चिथड़े उड़ गए। मौके पर दोनों की मौत हो गई। 100 मीटर तक दोनों के मांस के चिथड़े बिखरे हुए थे।
विज्ञापन


यह विभत्स दृश्य देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। सूचना पर तुरंत मौके पर सीओ अनिरूद्ध सिंह पहुंच गए और आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं। मृतकों की पहचान राजन और चंद्रभान के तौर पर हुई है।  इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक ट्रैक्टर दूसरी ओर से आता हुआ दिख रहा है। ट्रैक्टर जैसे ही गाड़ी के आगे निकलता है। वैसे ही तेज धमाका हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंदौली एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि मेडिकल ऑक्सीजन सिलेंडर उतारते समय फटा है। इसमें दो की मौत हो गई। पूरी घटना की बारीकी से जांच कराई जाएगी। ताकि पता लगाया जा सके कि किन कारणों से सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ। उन्होंने कहा कि ये सिलेंडर काफी मजबूत होते हैं।

बाकी सिलेंडर भी चेक किए जा रहे हैं। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी पुलिस खंगालेगी। अभी इस घटना के बारे में कोई भी कुछ नहीं बोल रहा है। हमारी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed