फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   bhagwan jagranath reache her home

भगवान जगन्नाथ पहुंचे अपने घर

Sat, 09 Jul 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /चंदौली
ब्यूरो/ अमर उजाला /चंदौली Updated Sat, 09 Jul 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
bhagwan jagranath reache her home
मुगलसराय रेलवे स्टेशन के समीप काली मंदिर से भगवान जगन्नाथ के रथ को ले जाते भक्त।
बीमार होकर मौसी के घर स्वास्थ्य लाभ के लिए निकले भगवान जगन्नाथ शुक्रवार की सुबह अपने घर वापस लौट गए। इसके साथ ही तीन दिवसीय रथयात्रा का समापन हो गया। पूरी रात काली मंदिर के पास     विश्राम करने के बाद भक्तों ने भगवान जगन्नाथ के रथ को खींच कर राम मंदिर पहुंचाया। इस दौरान भक्तों के जयकारे से बाजार          गूंजता रहा। 
विज्ञापन


तीन दिवसीय रथयात्रा के दूसरे दिन रात आठ बजे भगवान जगन्नाथ, बलदाऊ और बहन सुभद्रा का रथ दामोदरदास पोखरा से होकर जीटी रोड पर रेलवे स्टेशन के समीप मां काली मंदिर के समीप पहुंचा। यहां रथ पर सवार भगवान के दर्शन पूजन के लिए भक्तों की लाइन लगी। इस दौरान काफी संख्‍या में श्रद्धालु मौजूद थे। 
विज्ञापन


 रथ के समीप ही भक्त बैठे और पूरी रात भजन कीर्तन किया। इस दौरान यहां मेले जैसा माहौल रहा। पूरी रात मंदिर के किनारे भगवान के जयकारे लगते रहे। इस दौरान जीटी रोड की उत्तरी पटरी पर जाम की स्थिति रही। इससे वाहन दायी पटरी से होकर गुजरे। यहां भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।  सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। पूरी रात आराम करने के बाद शुक्रवार की सुबह विधि विधान से भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बड़े भाई बलदाऊ के विग्रहों की शोडषोपचार विधि से पूजन अर्चन कर आरती उतारी गई और प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम दिन भगवान के विग्रहों के दर्शन के लिए भक्तों की कतार रही। इसके बाद भक्तों ने ढोल नगाड़ों के साथ रथ को खीचना शुरू किया। भगवान के रथ को खींचना सौभाग्य सूचक माना जाता है। ऐसे में कौन भला इस अवसर से चूकता। लिहाजा रथ को खींचने की होड़ लगी रही। श्रद्धालु एक-दूसरे से रथ की डोर छीनने में लगे रहे। रथ के राम मंदिर पहुंचते ही वातावरण जयकारे से गूंज उठा। भगवान का घर पहुंचने पर अभिनंदन किया गया। भक्तों ने भगवान की आरती उतारी।  भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की प्रतिमाओं को रथ से उतारा गया और विधि-विधान से मंदिर में स्थापित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed