फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Between chaos counting

दुर्व्यवस्था के बीच हुई मतगणना

Mon, 02 Nov 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Mon, 02 Nov 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
Between chaos counting

विज्ञापन
 चन्दौली पालीटेक्निक कालेज के सभागार व कक्षों में रविवार को भारी अव्यवस्था के बीच सदर ब्लाक क्षेत्र के मतों की गणना शुरू हुई।

 मतगणना का कार्य अपने निर्धारित समय सुबह आठ बजे की बजाय डेढ़ घंटे विलम्ब से शुरू हुआ। इस दौरान मतगणना स्थल पर सूचना के आदान-प्रदान में वहां तैनात अधिकारियों में आपसी सामंजस्य का अभाव साफ-साफ दिखा। स्थिति यह थी कि विभिन्न कक्षों में स्थापित एआरओ टेबल से आरओ टेबल तक सूचना पहुंचने में घंटों विलंब हुआ।

इस कारण दोपहर बाद तक पहले चरण के परिणाम की घोषणा नहीं हो पायी। आरओ अशोक कुमार बार-बार लाउडस्पीकर से सूचना प्रसारित कर आंकड़े मांगते हुए सुने गए।

सदर ब्लाक क्षेत्र में हुए मतदान के बाद मतों की गणना के लिए पालीटेक्निकल कालेज को गणना स्थल बनाया गया है। मतगणना कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा न आए। इसके लिए तमाम कवायदों के बाद भी चंदौली पालीटेक्निक कालेज पर मतगणना भारी अव्यवस्था की भेंट चढ़ गयी।
विज्ञापन


प्रात: 09 बजकर 20 मिनट पर पहली मतपेटिका खोली गई। इसके बाद धीरे-धीरे सभी टेबलों पर मतपेटिकाओं को खोल गणना कार्य शुरू किया गया। इसके बाद मतगणना के आंकड़े एआरओ टेबल से आरओ टेबल तक पहुंचने में घंटों लग गए। अधिकारियों के बीच सामंजस्य न बैठना प्रमुख वजह रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना की धीमी गति को देखकर आरओ अशोक कुमार ने रिजर्व रखे गए सभी कर्मचारियों को गणना कार्य में लगा दिया, बावजूद इसके स्थिति यथावत बनी रही। डीएम सुरेंद्र विक्रम व एसपी अमित वर्मा समेत एडीएम शिवकुमार शर्मा, सीओ सदर प्रमोद  ने निरीक्षण कर जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed