फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Before the last Amrit bath, the crowd of people going to Prayagraj gathered again

Chandauli News: आखिरी अमृत स्नान से पहले प्रयागराज जाने वालों की फिर उमड़ी भीड़

Sat, 22 Feb 2025 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
Before the last Amrit bath, the crowd of people going to Prayagraj gathered again
पीडीडीयू नगर। प्रयागराज महाकुंभ में आखिरी अमृत स्नान महाशिवरात्रि पर 26 फरवरी को है। महाकुंभ के समापन से पहले शुक्रवार से भी प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए जाने वालों की पीडीडीयू जंक्शन पर भीड़ बढ़ने लगी है। शनिवार को पीडीडीयू जंक्शन पर फिर भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को संभालने में आरपीएफ, जीआरपी, वाणिज्य विभाग समेत अन्य अधिकारियों को पसीने बहाने पड़े। शनिवार को एक लाख से ज्यादा लोग जंक्शन पर पहुंचे।
विज्ञापन

प्रयागराज महाकुंभ में साप्ताहिक छुट्टी का भी असर दिख रहा है। आखिरी अमृत स्नान से पहले रविवार की छुट्टी पर महाकुंभ में स्नान के लिए जाने वालों की संख्या बढ़ गई है। शुक्रवार से ही प्रयागराज जाने वालों की भीड़ पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचने लगी थी। शनिवार को भी स्टेशन पर एक लाख से ज्यादा लोग पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचे। भीड़ को संभालने और यात्रियों को सुरक्षित ट्रेनों में सवार कराने में स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह, एसएस टू सीबी राय, सीएसजी एनके मिश्र, आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत, जावेद अहमद, जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अभिषेक यादव के साथ स्काउट गाइड की टीमें लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed