{"_id":"62c31eb1a46aa573432b8fe0","slug":"bed-examination-will-be-held-at-17-centers-in-the-district-preparation-is-complete-chandauli-news-vns6622940180","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 17 केंद्रों पर होगी बीएड की परीक्षा, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 17 केंद्रों पर होगी बीएड की परीक्षा, तैयारी पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में आगामी छह जुलाई को होनेवाली बीएड की प्रवेश परीक्षा को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम उमेश मिश्रा ने अधिकारियों संग बैठक की। इसमें नकलविहीन परीक्षा कराने का निर्देश दिया। वहीं सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेटों और पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई। साथ ही अधिकारियों के नेतृत्व में सचल दल का गठन किया गया।
प्रदेश स्तरीय संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के दौरान जिले में कुल पांच हजार 998 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के लिए 17 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें सकलडीहा इंटर कालेज, सकलडीहा पीजी कालेज, भारतीय विद्या मंदिर इंटर कालेज, पीडीडीयू नगर में नगर पालिका इंटर व पीजी कालेज, लालबहादुर शास्त्री बालिका इंटर कालेज, पं. कमलापति त्रिपाठी राजकीय पीजी कालेज, महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज, नेशनल इंटर कालेज सैयदराजा और अशोक इंटर कालेज बबुरी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्रथम पाली सुबह 9 से 12 बजे और द्वितीय पाली दोपहर 2 से 5 बजे तक की होगी। परीक्षा केंद्र को संबंधित स्टेशनरी, रोल नंबर लिस्ट, डेस्क स्लीप आदि सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर एएसपी चिरंजीवी मुखर्जी, डीआईओएस डा. विजय प्रकाश सिंह, जिला कोआर्डिनेटर व प्राचार्य प्रदीप कुमार पांडेय, उप नोडल समन्वयक डा. रमेश कुमार सिंह रहे।