फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Beautification of Amrit Sarovar pond started

भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ अमृत सरोवर तालाब का सुंदरीकरण

Sun, 15 May 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Beautification of Amrit Sarovar pond started
चहनिया। क्षेत्र के सेवड़ी राजस्व गांव में माराणा प्रताप अमृत सरोवर तालाब के सुंदरीकरण की शुरूआत शनिवार को भूमि पूजन के साथ हुआ। ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल, खंड विकास अधिकारी सतीशचंद्र त्रिपाठी, ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह ने फावड़ा चलाकर तालाब सुंदरीकरण की शुरूआत की।
विज्ञापन

सेवड़ी गांव में अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब सुंदरीकरण के लिए प्रधान आशुतोष कुमार सिंह ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर पांच मई को खंड विकास अधिकारी सतीश चंद्र त्रिपाठी ने गांव में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास शिव मंदिर के बगल में तालाब को अमृत सरोवर तालाब के सुंदरीकरण के लिए चयनित किया। पंद्रह लाख का बजट तैयार किया गया। इसी कड़ी में शनिवार को ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह की देख-रेख में भूमि पूजन और उद्घाटन किया। गुप्तेश्वर पांडेय ने विधि विधान से पूजन अर्चन कराया। इसके साथ ही मनरेगा मजदूरों ने कार्य शुरू किया। ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि अमृत सरोवर तालाब महाराणा प्रताप अमृत सरोवर तालाब के नाम से जाना जाएगा। बताया कि तालाब के चारों तरफ रैंप, सीढ़ी, लाइट, पौधरोपण और मार्ग निर्माण होगा। इस दौरान विकास सिंह, शिवा सिंह, पंकज सिंह, रविशंकर सिंह, अजय राम,खारा देवी,चंदन दूबे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed