फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   BDO office is running with the help of Chand Babus

चंद बाबूओं के सहारे चल रहा है बीडीओ कार्यालय

Wed, 22 Sep 2021 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
BDO office is running with the help of Chand Babus
कंदवा। थाना क्षेत्र के बरहनी गांव स्थित खंड विकास अधिकारी कार्यालय वर्तमान समय में चंद बाबुओं के सहारे चल रहा है। यहां जिम्मेदार अधिकारियों के न बैठने के चलते लोगों की समस्याओं समाधान भी नहीं हो पा रहा है। मंगलवार को भी बरहनी स्थित ब्लाक कार्यालय पर कुछ ही कर्मचारी ही मौजूद रहे।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय द्वारा बगही कुंभापुर न्याय पंचायत भवन में चल रहे बरहनी ब्लाक कार्यालय को बरहनी स्थित खंड विकास अधिकारी कार्यालय से संचालित किए जाने का आदेश दिया गया था। इसके बावजूद जिम्मेदार बेखबर हैं। बरहनी में बने खंड विकास अधिकारी कार्यालय के पास ब्लाक के नाम से करीब छह एकड़ से ज्यादा जमीन भी मौजूद है। अपना कार्यालय व जमीन होने के बाद भी बरहनी ब्लाक कार्यालय काफी समय से सैयदराजा में बगही कुंभापुर के न्याय पंचायत भवन से संचालित किया जाता है। न्यायालय के आदेश के बाद और बरहनी में ब्लाक भवन के मरम्मत के बाद लोगों में बरहनी में कार्यालय संचालन की उम्मीद जगी थी लेकिन उसके बाद भी ब्लाक कार्यालय का संचालन बगही कुंभापुर के न्याय पंचायत भवन से ही किया जा रहा है। अधिकारियों ने बगही कुंभापुर कार्यालय से कुर्सी टेबल सहित कुछ अन्य चींजे बरहनी स्थित ब्लाक कार्यालय में भेज दिया। इसके बाद कुछ अधिकारी कर्मचारी भी बैठने लगे लेकिन वर्तमान समय में स्थिति यह है कि वहां कुछ कर्मचारी ही मौजूद रहते है। मंगलवार को भी यही स्थिति रही। क्षेत्र के बसंत सिंह, नागेन्द्र सिंह, अजय सिंह, मंटू, गुलाब यादव ने कहा कि बरहनी खंड विकास अधिकारी कार्यालय तो नाम का रह गया है, कामकाज का संचालन तो बगही कंभापुर सैयदराजा से ही हो रहा है। इस संबंध में एडीओ पंचायत मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बरहनी कार्यालय पर बिजली और नेट की समस्या है जिसके चलते कार्यालय सैयदराजा से संचालित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed