{"_id":"60784de98ebc3e5910086532","slug":"bdc-candidate-s-husband-beaten-to-death-in-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में बीडीसी उम्मीदवार के पति की पीटकर हत्या, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में बीडीसी उम्मीदवार के पति की पीटकर हत्या, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम
Thu, 15 Apr 2021 08:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 15 Apr 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
बीडीसी उम्मीदवार के पति की हत्या के बाद जाम लगा रहे ग्रामीणों को समझाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली में सदर कोतवाली क्षेत्र के फगुइयां गांव में गुरुवार को बीडीसी उम्मीदवार के पति की लाठी से पीट कर हत्या कर दी गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने चंदौली-सकलडीहा मार्ग को जाम कर दिया। उधर, मारपीट में हत्यारोपी को भी गंभीर चोटें आईं हैं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सूचना के बाद एएसपी दयाराम, सीओ सकलडीहा श्रुति गुप्ता समेत कई थानों की फोर्स पहुंच गई। सकलडीहा एसडीएम के आश्वासन पर ग्रामीण मानें और चक्काजाम समाप्त किया। फगुइयां निवासी बीडीसी प्रत्याशी के पति राकेश कुमार (30) और अमित कुमार(28) में बृहस्पतिवार को करीब चार बजे विवाद हो गया।
विज्ञापन
पहले दोनों में तू-तू-मैं-मैं हुई। इसके बाद दोनों लाठी-डंडे से लैस होकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। इसी बीच सिर में गंभीर चोट लगने से राकेश जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसकी मौत हो गयी। इसकी जानकारी होते ही गांव में तनाव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
परिजनों के साथ ही ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर इकट्ठा हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव चंदौली-सकलडीहा मार्ग पर रखकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने घायल अमित कुमार को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
सूचना के बाद एएसपी, सीओ के साथ ही सदर और सकलडीहा कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण नहीं मानें। करीब दो घंटे बाद सकलडीहा एसडीएम प्रेमप्रकाश मीणा मौके पर पहुंचे।
उन्होंने परिजनों को उचित मुआवजा और घटना में निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाकर ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूचना के बाद एएसपी, सीओ के साथ ही सदर और सकलडीहा कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण नहीं मानें। करीब दो घंटे बाद सकलडीहा एसडीएम प्रेमप्रकाश मीणा मौके पर पहुंचे।
उन्होंने परिजनों को उचित मुआवजा और घटना में निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाकर ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।