फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Barren land should be allotted to the landless

भूमिहीनों को आवंटित की जाए बंजर जमीन

Thu, 12 May 2022 07:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
Barren land should be allotted to the landless
चकिया । शहाबगंज विकास खंड के खिलची ग्राम पंचायत के दर्जनों किसानों व मजदूरों ने मजदूर किसान एकता मंच के बैनर तले बृहस्पतिवार को चकिया नगर में जुलूस निकाला। इस दौरान संगठन की ओर से एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा को ज्ञापन देकर ग्राम पंचायत के जीएस, बंजर जमीनों को पैमाइश कराकर भूमिहीनों में वितरित करने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में गांव के लेखपाल पर भू स्वामियों के साथ गठजोड़ कर जलाशय और जीएस बंजर की जमीन पर उन्हें कब्जा कराने का आरोप भी लगाया तथा जांच की मांग की। जुलूस के बाद चकिया तहसील परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मजदूर किसान एकता मंच के जिलाध्यक्ष कन्हैया ने कहा कि खिलची की ग्राम पंचायत में गरीबों किसानों के पास कूड़ा फेंकने के लिए भी जमीन नहीं है। उन्होंने कहा कि लेखपाल भू-स्वामियों से गठजोड़ कर उन्हें कब्जा बरकरार रखने में मदद दे रहा है। उन्होंने लेखपाल की गतिविधियों की जांच कराने तथा जीएस बंजर की पैमाइश कर जमीन भूमिहीनों में वितरित करने की मांग की। प्रदर्शन में विजय, होरीलाल, रामराज, राम रामवीर, रामदयाल, छैबर पासवान, राधा देवी, रामवासी देवी, श्याम, सुंदरी देवी, भिख्खु राम, सूर्यनाथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed