फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bangalore-Danapur and Garib Rath canceled, passengers upset

Chandauli News: बंगलुरू-दानापुर और गरीब रथ निरस्त रही, यात्री परेशान

Fri, 27 Dec 2024 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bangalore-Danapur and Garib Rath canceled, passengers upset
पीडीडीयू नगर। कोहरे के कारण ट्रेनों का परिचालन लड़खड़ाने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को एसएमवीटी बंगलूरू-दानापुर स्पेशल और भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस निरस्त रहीं। वहीं, कई ट्रेनें 11 घंटे तक देरी से आईं। पीडीडीयू जंक्शन पर लोग घंटों ट्रेनों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम छह बजे तक डाउन की ओर जाने वाली बीकानेर हावड़ा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, नंदन कानन दो घंटे, आगरा कैंट हावड़ा चंबल एक्सप्रेस सवा घंटे लेट रही। इसी तरह आनंद विहार कामाख्या नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, बाड़मेर हावड़ा एक्सप्रेस एक घंटे, नई दिल्ली भुवनेश्वर दूरंतो एक्सप्रेस, फिरोजपुर धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस दो घंटे देर से आई। इसी तरह आनंद विहार गया क्लोन स्पेशल सवा चार घंटे, आनंद विहार मुजफ्फरपुर स्पेशल 10 घंटे, एसएमवीटी बंगलूरू-दानापुर स्पेशल साढ़े 11 घंटे लेट रही। वहीं अप की ओर जाने वाली मुजफ्फरपुर आनंद विहार स्पेशल, भागलपुर आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही। इसी तरह उधना बरौनी स्पेशल दो घंटे, मधुपुर आनंद विहार बाबा वैद्यनाथ धाम एक्सप्रेस सवा दो घंटे लेट रही।
विज्ञापन

इनसेट-
कन्याकुमारी और तिरुअनंतपुरम से गया के लिए चलेंगी दो जोड़ी ट्रेनें
पीडीडीयू नगर। प्रयागराज महाकुंभ के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए कन्याकुमारी और तिरुअनंतपुरम उत्तर (कोच्चुवेली) से गया के लिए एक-एक जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 06005 कन्याकुमारी-गया कुंभ मेला स्पेशल 6 और 20 जनवरी को कन्याकुमारी से 20:30 बजे खुलकर बृहस्पतिवार को 1.30 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 9 और 23 जनवरी को गया से 23:55 बजे खुलेगी और रविवार को 3.50 बजे कन्याकुमारी पहुंचेगी।

इसी तरह तिरुअनंत पुरम उत्तर (कोच्चुवेली) से स्पेशल ट्रेन 7 व 21 जनवरी और 4 फरवरी को 14.00 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 1.30 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 06022 10 व 24 जनवरी और 7 फरवरी को गया से 23.55 बजे चलकर सोमवार को 10:15 बजे तिरुअनंत पुरम (कोच्चुवेली) पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed