फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Balcony collapsed, one killed

मकान का बारजा ढहा किशोर की मौत

Tue, 24 Mar 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Tue, 24 Mar 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
Balcony collapsed, one killed
बलुआ थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में सोमवार की सुबह करीब दस बजे एक नवनिर्मित मकान का बारजा बांस बल्ली खोलते समय अचानक ढह गया।
विज्ञापन


मलबे में दबकर 18 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। तेज आवाज सुनकर परिवार और गांव वाले मौके पर पहुंचे और मलबे को हटाकर शव निकाला। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।


भगवानपुर निवासी कांता राम गांव में ही मकान का निर्माण करा रहे थे। सोमवार की सुबह दस बजे उनका पुत्र विशाल (18) मकान के बारजे की ढलाई के दौरान लगाई गई बल्ली और बांस को खोल रहा था। इसी दौरान अचानक बारजा गिर गया। जिसके मलबे में वह दब गया।

 परिवार वालों के साथ आसपास के लोग जब तक मौके और मलबे को हटाया। तब तक विशाल की मौत हो चुकी थी। इसी बीच इसकी सूचना बलुआ पुलिस को दी गई।

बलुआ थानाध्यक्ष श्याम बहादुर यादव हमराहियों संग मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय जिला चिकित्सालय भेज दिया।


विशाल की मौत पर घर की महिलाओं के करुण क्रंदन से लोगों की भी आंखें भी नम हो गईं। इस संबंध में बलुआ थानाध्यक्ष श्याम बहादुर यादव ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed