फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bakrid prayer read with aqeedat

अकीदत के साथ पढ़ी गई बकरीद की नमाज

Mon, 11 Jul 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bakrid prayer read with aqeedat
ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व नगर व आसपास क्षेत्रों में रविवार को अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह शाही व जामा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों व ईदगाहों में नमाज पढ़ी गई। साथ ही कब्रिस्तानों में फातिहा भी पढ़ा गया। वहीं देश के अमन चैन के लिए अल्लाह से दुआ मांगी। साथ ही अभिभावकों संग बच्चे आए चाट व फुलकी दुकानों पर तरह-तरह के बने व्यंजनों का लुफ्त उठाया।
विज्ञापन

जनपद में ईद उल अजहा के पर्व पर मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह से ही विभिन्न मस्जिदों व ईदगाहों के समीप एकत्र होने लगे थे। नियत समय पर लोगों ने नमाज पढ़ी और गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर अन्य धर्म के लोग भी मौजूद रहे और नमाज समाप्त होते ही एक दूसरे को बधाइयां देने का तांता शुरू हो गया। वहीं दूसरी ओर बकरीद पर ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास मेले जैसा माहौल रहा। स्थाई और अस्थायी रूप से छोटी बड़ी रंग-बिरंगी दुकानें सजाई गई थी। अभिभावकों संग बच्चों ने गुब्बारे खरीदे। इसके अलावा पेटीज, गोलगप्पा, आइसक्रीम का लुत्फ उठाया। खिलौने खरीदे, झूला झूूले और खूब मस्ती की। सुबह से लेकर शाम तक लोग एक दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद देते रहे और गले मिलते रहे। सकलडीहा: कस्बा के जामा मस्जिद पर इमाम हाफिज गुलाम रब्बानी के नेतृत्व में रविवार सुबह सात बजे नमाज संपन्न हुआ। इसके पूर्व छोटी मस्जिद, बरठी, तेनुवट, बथावर, नईबाजार आदि मस्जिदों पर लोग एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। वही पुलिस प्रशासन के लोग शांति पूर्ण त्योहार संपन्न कराने के लिये कस्बा सहित क्षेत्र में पैदल भ्रमणशील रहे। इस मौके पर सीओ अनिरूद्ध सिंह, कोतवाल विनोद मिश्रा, एसआई मनोज सिंह, मोहन प्रसाद, भूपेश चन्द्र कुशवाहा, भैरोनाथ यादव, डा अकबर, हाजी जोखू सिद्दीकी, शौकत चौधरी, सलीम, आजाद, रौशन सिद्दीकी, रोजन अली, अरमान, नासिर, असरफ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed