फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bakhtiyarpur Gaya MEMU derailed while breaking railway track

रेलवे ट्रैक तोड़ते हुए बेपटरी हुई बख्तियारपुर गया मेमू

Mon, 21 Mar 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bakhtiyarpur Gaya MEMU derailed while breaking railway track
पीडीडीयू नगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के गया जंक्शन पर शनिवार की रात बख्तियारपुर गया मेमू का गार्ड कोच रेलवे ट्रैक को तोड़ते हुए बेपटरी हो गया। कोच का पिछला पेंटोग्राम ओएचई वायर में फंस गया। इस घटना से स्टेशन पर हड़कंप मच गया। वहीं सूचना पाकर डीआरएम सहित अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटना राहत यान की सहायता से चार घंटे के प्रयास से कोच को पटरी पर लाया गया। डीआरएम ने मामले के जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए रेलवे लगातार प्रयास कर रहा है। बावजूद इसके आए दिन दुर्घटनाएं संरक्षा पर सवालिया निशान लगा रही है। शनिवार को बख्तियारपुर-गया मेमू शाम 07.20 बजे गया रेलवे स्टेशन पर पहुंची।रेलवे स्टेशन में प्रवेश करते हुए पैसेंजर प्वाइंट नंबर 370 बी से ट्रैक चेंज कर रही थी। इसी बीच ट्रेन का पिछला गार्ड ब्रेक कोच संख्या इसीआर 218393 प्वाइंट से पांच मीटर आगे दिल्ली दिशा में टीसी नंबर 361 एटीएफ पर ट्रैक से नीचे उतर गया। कोच 15 से 20 मीटर स्लीपर तोड़ते हुए जाकर रुक गई। कोच का पिछला पेंटोग्राम ओएचई तार में फंस गया। ट्रेन में 12 कोच लगे थे। 11 कोच लाइन नंबर दस पीएफ नंबर एक बी पर प्रवेश कर चुकी थी। यह संयोग था कि ट्रेन तेज गति से नहीं चल रही थी। अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। इस घटना से स्टेशन पर खलबली मच गई। आनन फानन इसकी सूचना कंट्रोल को दी। सूचना पाकर सुबह साढे आठ बजे दुर्घटना राहत वैन पहुंची। गार्ड ब्रेक कोच को 10.25 बजे ट्रैक पर चढ़ाया गया। इस घटना के कारण गया-किऊल पैसेंजर समय 7.30 बजे से 12 बजे तक विलंबित रही। घटना की जानकारी होते ही हाजीपुर से पीसीएसओ व पीसीइ और मंडल मुख्यालय से डीआरएम राजेश पांडेय, सीनियर डीसीएम रूपेश कुमार सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए। डीआरएम राजेश पांडेय ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed