फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bagged MP's wife's bag in Rajdhani Express

राजधानी एक्सप्रेस में सांसद की पत्नी का बैग उड़ाया

Fri, 30 Oct 2020 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bagged MP's wife's bag in Rajdhani Express
पीडीडीयू नगर। पटना से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में बुधवार की रात कोच संख्या एच-वन के बी कूपे में यात्रा कर रहे मुजफ्फरपुर के सांसद की पत्नी का बैग कानपुर में उचक्कों ने उड़ा दिया। मामले की जांच के लिए बनी टीम ने स्थानीय जंक्शन से भी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है। हालांकि कोई सफलता जीआरपी और आरपीएफ को नहीं मिली।
विज्ञापन

सांसद अजय निषाद व उनकी पत्नी रमा निषाद दिल्ली की यात्रा कर रहे थे। ट्रेन के कानपुर पहुंचने के पास उचक्कों ने सांसद की पत्नी का बैग उड़ा दिया। बैग में करीब तीन लाख रुपये व अन्य वस्तुएं थीं। चोरी की जानकारी होने पर सांसद ने इसकी सूचना कानपुर जीआरपी को दी। जानकारी होते ही आरपीएफ व जीआरपी जांच में जुट गई लेकिन बैग का पता नहीं चल सका। सांसद ने बताया कि वे इलाज के लिए तीन लाख नकद रुपये लेकर जा रहे थे। ट्रेन में उनकी पत्नी बाथरूम गईं। जब वे वापस अपनी सीट पर आईं तो बैग गायब पाया। उन्होंने इसकी लिखित शिकायत जीआरपी में की। वहीं सांसद की पत्नी का बैग चोरी होने के बाद जीआरपी व आरपीएफ महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। कानपुर की आरपीएफ व जीआरपी की टीमें सांसद के चोरी गए बैग का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई हैं। टीमों ने स्थानीय जंक्शन से भी फुटेज की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed