फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Baba Kinaram's birthday celebrations begin today, preparations complete

Chandauli News: बाबा कीनाराम जन्मोत्सव समारोह आज से, तैयारी पूरी

Fri, 22 Aug 2025 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Baba Kinaram's birthday celebrations begin today, preparations complete
रामगढ़ में बाबा कीनाराम जन्मोत्सव मेले की जानकारी लेते डीएम चंद्रमोहन गर्ग व अन्य। संवाद
चहनिया। अघोरेश्व संत बाबा कीनाराम का 426 जन्मोत्सव समारोह आज से मनाया जाएगा। तीन दिनों यानी 22, 23 और 24 तक चलने इस समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

पहले दिन शुक्रवार की सुबह कावड़िये बलुआ घाट से मां गंगा का जल लेकर किनेश्वर महादेव का जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद महिलाएं सोहर व मंगल गीत गाएंगी। साथ ही बाबा की आरती उतरी जाएगी। सुबह 8 बजे से रामायण पाठ, भजन, कीर्तन शुरू किया जाएगा। जन्मोत्सव के मद्देनजर व्यवस्थापक मेजर अशोक सिंह की देख-रेख में जन्मोत्सव क पूरी व्यवस्था की जा रही है। जन्मोत्सव स्थल का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षणबाबा कीनाराम धाम पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय जन्मोत्सव की तैयारियों का जिला अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्घे ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। अधिकारियों ने अधिकारियों ने बैरिकेडिंग, साफ सफाई, पेयजल विद्युत व्यवस्था, मेडिकल टीम, खोया पाया केंद्र, पार्किंग,कंट्रोल रूम और सांस्कृतिक मंच की व्यवस्थाओं की जांच की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को विद्युत तारों को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से लगाने तथा तालाब किनारे बैरिकेडिंग और साइन बोर्ड लगाने के भी आदेश दिए। उपजिलाधिकारी कुंदर राज कपूर को विशेष रूप से सुरक्षा मानकों का पालन करने की जिम्मेदारी दी। सीसीटीवी कैमरे और सिविल ड्रेस में पुलिस बल भी तैनात होगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आनंद चंद्रशेखर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एके राय, क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी, खंड विकास अधिकारी चहनिया राजेश नायक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed