फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Baba Kinaram birth anniversary celebrations will start from tomorrow, Ramayana recitation will be done along with Birha, Sohar

Chandauli News: बाबा कीनाराम जन्मोत्सव समारोह कल से, बिरहा, सोहर के साथ होगा रामायण पाठ

Thu, 21 Aug 2025 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Baba Kinaram birth anniversary celebrations will start from tomorrow, Ramayana recitation will be done along with Birha, Sohar
रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम की जन्मस्थली व तपस्थली पर 22 अगस्त से तीन दिवसीय जन्मोत्सव समारोह शुरू होगा। जन्मोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बाबा कीनाराम मठ के व्यवस्थापक मेजर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं को दर्शन व पूजन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए व्यवस्थापक मंडल ने पूरी तैयारी की है।
विज्ञापन

22 अगस्त को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक मानस पाठ होगा। इसके बाद 11 बजे से शाम 4 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसमें बाबा कीनाराम इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं प्रस्तुति देंगे। शाम 4 से 6 बजे तक संगोष्ठी और रात 8 से 9 बजे तक सोहर गीत व आरती होगी। इसके बाद रात 9 बजे से भोर 3:30 बजे तक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

23 अगस्त को सुबह 9 से 11 बजे तक रामायण पाठ, 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम, 2 से 4 बजे तक नृत्य, 4 से 6 बजे तक संगोष्ठी होगी। रात 8 से 10 बजे तक आरती और रात 10 बजे से भोर 3:30 बजे तक कव्वाली का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 अगस्त को सुबह 9 से 11 बजे तक रामायण पाठ, 11 से 12 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम, 12 से शाम 4 बजे तक लगातार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। शाम 4 से 6 बजे तक संगोष्ठी और रात 10 बजे से भोर 3:30 बजे तक बिरहा का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर अरुण सिंह, धनंजय सिंह, प्रेम पाठक, दिनेश सिंह, कुलदीप वर्मा, रितेश पांडे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जन्मोत्सव को लेकर क्षेत्र में भक्तों और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। मेलास्थल पर झूला, चरखी, मिष्ठान की दुकानें सज गई हैं। मठ व्यवस्थापक के मुताबिक श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद, दोपहर और रात भोजन, ठहरने की उत्तम व्यवस्था (हॉल) की गई है। मेडिकल कैंप की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed