{"_id":"62b4b4003d1d3e4df156d252","slug":"b-com-and-b-sc-seats-are-less-in-the-district-there-will-be-trouble-in-admission-chandauli-news-vns6604275164","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बीकॉम व बीएससी की सीटें कम, एडमिशन में होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बीकॉम व बीएससी की सीटें कम, एडमिशन में होगी परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। इंटरमीडिएट का रिजल्ट आने के बाद छात्र-छात्राओं की बीए, बीकॉम और बीएससी जैसे कोर्स में प्रवेेश के लिए दौड़ शुरू हो चुकी है। इस बार जिले में कुल 20450 छात्र-छात्राओं ने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है। जिले में स्थित महाविद्यालय में बीएके लिए सीटों की भरमार है। जबकि बीएससी और बीकॉम में सीटों की संख्या काफी कम है। ऐसे में बीकॉम और बीएससी में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं को दूसरे जिले में दौड़ लगानी पड़ सकती है।
इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 27130 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें से 24664 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 20450 छात्र छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की। इनमें अधिकतर छात्र-छात्रा बीए, बीएससी और बीकॉम जैसे कोर्स में प्रवेश लेते हैं। जबकि कई छात्र-छात्राएं इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश के लिए तैयारी में जुट जाते हैं। जिले के विभिन्न महाविद्यालय में बीए में लगभग 10910, बीकॉम में 1260, व बीएससी में 1050 सीटें हैं। इसमें पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज में बीए में लगभग एक हजार व बीकॉम कोर्स में लगभग 240 सीटें हैं। इसी प्रकार विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय में बीए में 780, बीएससी में 300 व बीकॉम में 240 सीटें हैं। मा खंडवारी पीजी कॉलेज चहनिया में बीए में 850, बीएससी में 450 सीटें वहीं जटाधारी महाविद्यालय मारुफपुर बीए में880 सीटें है । लोकनाथ महाविद्यालय रामगढ़ में बीए में 660, माँ भवानी पीजी कालेज सोगाई में बीए में 560, बीकॉम में 380, माँ भवानी महिला महाविद्यालय सोगाई में बीए में 380, हरदेवानंद महिला महाविद्यालय तेंदुहान में बीए में 420, राजकीय महिला महाविद्यालय सैयदराजा में बीए में लगभग 420, बीएससी में 300, बीकॉम में 180 सीटें है। श्री दुर्गा संस्कृत महाविद्यालय कल्याणपुर में बीए में 180, शिकारगंज क्षेत्र के बाबा जागेश्वरनाथ महाविद्यालय में बीए में 560, सावित्रीबाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चकिया में बीए में 340, सकलडीहा पीजी कालेज में बीए में 660, मां मंशादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरहनी में स्नातक में 720 सीटें हैं।
वहीं राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी स्नातकोत्तर महाविद्यालय कमलापुर एकौनी में बीए में 600, मार्केण्डेय महाविद्यालय तारापुर बीए में 500, छत्रधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय दयालपुर सदलपुरा में बीए में 600, पंडित कमलापति त्रिपाठी स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंदौली में बीए में420, सुदामा देवी महाविद्यालय में बीए में 380 और बीकॉम में 220 सीटें है। हालांकि नये सत्र में सभी कोर्सों में सीटें बढ़ने की उम्मीद है।