फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   aware due to Rally

रैली निकाल किया जागरूक

Thu, 04 Jun 2015 01:19 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 Jun 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
aware due to Rally
समपार फाटक जागरूकता सप्ताह के तीसरे दिन स्काउट एवं गाइड के छात्रों ने 
विज्ञापन
बुधवार को रैली निकाली। नगर भ्रमण के साथ ही कालोनियों में जाकर लोगों को  जागरूक किया।

 रैली को एडीआरएम बीआर विप्लवी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना  किया। समपार फाटक पर होने वाले हादसों से लोगों को सतर्क रहने के लिए  रेलवे ने जन जागरूकता अभियान चलाया है। जिसमें संदेश दिया जा रहा है कि  जल्दबाजी में समपार फाटक पार न करें। पहले फाटक पर जाकर अप और डाउन की ओर  देखें की ट्रेन कि स्थिति क्या है । उसके अनुसार  फाटक को पार करें।

यह  जानकारी खासकर उन लोगों के लिए जो वाहनों से फाटक पार करते हैं। इसी क्रम  में स्काउट एवं गाइड के छात्रों ने बुधवार को बैनर लिये नगर भ्रमण एवं  रेलवे कालोनियों में जाकर संदेश दिया।

 रैली को एडीआरएम बी आर विप्लवी ने  हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि स्काउट एवं गाइड के छात्र जहां कोई  भी मिलें उन्हें यह न बताना न भूले कि समपार फाटक कैसे पार किया जाता है।  उन्हें पार करने की सही जानकारी दें । क्योंकि मनुष्य का जीवन कीमती है।

 जल्दबाजी में जान जोखिम में न डाले, साथ ही ईयर फोन व म्यूजिक सिस्टम को  बंद रखें। इस अवसर पर वरीय मंडल संरक्षा अधिकारी वेदप्रकाश समेत कई अन्य  अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed