{"_id":"57e8287c4f1c1bb723573eb6","slug":"aware","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों को किया जागरूक
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Sep 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
प्रधानों का पत्रक पढ़ते सदर एसडीएम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय प्रधान संगठन की ओर से रविवार को ग्राम स्वराज जागृति रथ सदर ब्लाक पहुंचा। यहां जनपद के प्रधानों ने इसका स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतेंद्र चौधरी ने अधिकारों के लिए प्रधानों को जागरूक किया। अंत में सदर एसडीएम साहब लाल को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित सात सूत्री ज्ञापन सौंपा। वहीं रामध्वजा सिंह को प्रदेश सचिव, अक्षय प्रताप सिंह को जिलाध्यक्ष और शमशेर अहमद को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानों को उनका वाजिब हक दिलाने के लिए प्रदेश में ग्राम स्वराज जागृति रथ चलाया जा रहा है। प्रदेश के कई जनपदों में इस अभियान के तहत प्रधानों को जागरूक किया जा चुका है। कहा कि जब तक प्रधान अपने अधिकार नहीं जानेंगे और जागरूक नहीं होंगे उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा। जिस प्रकार विधायक और सांसदों को सचिवों से अधिक मानदेय का प्राविधान है, उसी प्रकार प्रधानों को भी ग्राम पंचायत सचिवों से अधिक मानदेय मिलना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक यादव ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में प्रधानों को उचित सम्मान नहीं मिलता है। अधिकारी प्रधानों की उपेक्षा करते हैं। प्रधानों ने सदर एसडीएम को पत्रक सौंपा जिसमें तीस हजार रुपये मानदेय, एक समान पंचायत राज व्यवस्था लागू करने आदि मांग शामिल रही। इस अवसर पर नरेश यादव, डब्बू दीक्षित, पुष्पराज सिंह, कृष्णचंद्र तिवारी, मनोज यादव, लोरिक यादव, रमेश मौर्य, मुस्ताक अली, बालेश्वर सिंह आदि रहे।