फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Assistant teacher suspended for absenteeism

स्कूल से अनुपस्थित रहने पर सहायक अध्यापक निलंबित

Thu, 05 May 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Assistant teacher suspended for absenteeism
नौगढ़। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्कूलों में अध्यापकों के अनुपस्थितरहने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में लगातार अनुपस्थित रहने पर प्राथमिक विद्यालय के एक सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। दो सहायक अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश नारायण सिंह ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय भगेलपुर के सहायक अध्यापक महिपाल यादव 27 अप्रैल से लगातार बिना किसी सूचना के अनुपस्थित हैं। इसकी शिकायत अभिभावकों ने जिलाधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से की। जांच करने पर लगातार विद्यालय से अनुपस्थित रहने पर बीएसए ने महिपाल यादव को निलंबित कर दिया है। वहीं प्राथमिक विद्यालय लेड़हा के सहायक अध्यापक वेद प्रकाश मिश्रा और प्राथमिक विद्यालय भगेलपुर के शिक्षामित्र नागेंद्र कुमार दुबे बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इस पर कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए इनका वेतन अवरुद्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed