फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Asha workers honored by Union Minister

आशा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित

Wed, 20 Oct 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Asha workers honored by Union Minister
भारी उद्योग मंत्री और चंदौली सांसद डॉक्टर महेंद्रनाथ पांडेय ने बुधवार को मुख्यालय स्थित नवीन कृषि मंडी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली नौ आशा बहुओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. पांडेय ने आश्वासन दिया कि सरकार आशा कार्यकर्ताओं के प्रोत्साहन राशि को बढ़ाने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. पांडेय ने कहा कि आशा कार्यकर्ता प्रशासन और जनता के बीच सेतु का काम करती हैं। स्वास्थ्य विभाग की 64 योजनाओं के संचालन में उनकी अहम भूमिका है। कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से तमाम योजनाएं संचालित हो रही हैं। इन योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में आशा कार्यकर्ताओं का बड़ा योगदान है। उन्होंने कोरोना काल में भी बेहतर काम किया। इसके पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सकलडीहा ब्लाक से नीलम देवी, धानापुर विकास खंड से बेबी देवी, चहनियां से नीलम तिवारी, नियमताबाद से अर्चना वर्मा, शहाबगंज से दर्मावती, चकिया से कुसुमलता, नौगढ़ से सवीरा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डीएम संजीव सिंह, सीएमओ डॉ. वीपी द्विवेदी, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, शशिशंकर सिंह, केएन पांडेय, शिवशंकर पटेल, आशुतोष सिंह, अमित अग्रहरि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed