{"_id":"25fdbe0489a499e7ff1228ad95c80f57","slug":"arrested-in-flirting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" छेड़खानी में बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी में बंदी
संवाददाता चंदौली अमर उजाला
Updated Sat, 10 Jan 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली- हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रहे अफगानी युवक को हावड़ा
विज्ञापन
जा रही महिला से छेड़खानी के आरोप में ट्रेन के गुरुवार की देर रात
मुगलसराय पहुंचने पर जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया।
राजधानी एक्सप्रेस के कोच ए 2 के बर्थ संख्या 41 पर एक महिला नई दिल्ली से हावड़ा जा रही थी। उसी कोच के बर्थ संख्या 35 पर अफगानिस्तान के काबुल शहर का निवासी इज्जत खान (35) भी नई दिल्ली से हावड़ा जा रहा था।
पीड़ित महिला के मुताबिक ट्रेन के इलाहाबाद स्टेशन से चलने के बाद अफगानी सीट के करीब आया और छेड़खानी शुरू कर दी। इसकी शिकायत पीड़िता ने गाड़ी में स्कोर्ट के जवानों से की। जवानों ने विदेशी युवक को हिरासत में लेकर इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी।
गुरुवार की देर रात लगभग दो बजे ट्रेन के मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही जीआरपी के जवान मौके पर पहुंच गए और विदेशी युवक को उतार लिया। इस संबंध में जीआरपी प्रभारी रतन सिंह यादव ने बताया कि पीड़िता से मिली तहरीर पर युवक के विरुद्ध छेड़खानी का मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार युवक तीन माह के वीजा पर दिसंबर में भारत आया था और गुरुवार को कोलकाता जाने के लिए नई दिल्ली से ट्रेन में सवार हुआ था।