फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Arrested for selling tickets by making personal id

पर्सनल आइडी से टिकट बनाकर बेचने के आरोप में गिरफ्तार

Tue, 29 Mar 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Arrested for selling tickets by making personal id
रेलवे सुरक्षा बल डीडीयू पोस्ट के जवानों ने रविवार की देर शाम इलिया में जनसुविधा केंद्र पर छापा मार कर पर्सनल आइडी से टिकट बनाकर अधिक कीमत वसूलने वाले को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार जितेन्द्र कुमार गुप्ता निवासी साकिन इलिया के पास से 35 (एक नया और 34 पुराना) ई टिकट बरामद हुआ। बरामद टिकट का मूल्य 28 हजार 510 रुपये है।
विज्ञापन

होली के बाद काम पर वापस लौटने वालों की भीड़ ट्रेनों में हो रही है। यात्रियों को जल्द रिजर्व सीट नहीं मिल रही है। इसका फायदा टिकट दलाल उठा रहे हैं। आईआरसीटीसी से टिकट बनाने की आईडी लेकर अधिक लाभ के चक्कर में निजी आईडी से टिकट बनाकर यात्रियों को ऊंचे कीमत पर बेच रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। रेलवे सुरक्षा बल डीडीयू पोस्ट के निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि पर्सनल आईडी पर टिकट लेकर ऊंचे कीमत पर बेचने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार जितेन्द्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। मामले की जांच एसआई जियूत राम यादव को करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed