{"_id":"59a9b83d65f30255f89de356c58463fe","slug":"armyman-welcomed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में चयन पर स्वागत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना में चयन पर स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Sat, 28 Nov 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
एनसीसी का प्रशिक्षण लेकर सेना में पहुंचे नगर निवासी अजय कुमार यादव के
विज्ञापन
नगर आगमन पर 91यूपी बटालियन एनसीसी कार्यालय परिसर में भव्य स्वागत किया
गया।
इस दौरान अन्य कैडेटों को जवान से प्रेरणा लेने की सीख दी गई। नगर निवासी अजय कुमार यादव 91यूपी बटालियन के छात्र सैनिक रहे हैं। उन्होंने ड्रील और फायरिंग प्रतियोगिता में 200 छात्र सैनिकों में पहला स्थान प्राप्त कर न सिर्फ बटालियन बल्कि प्रदेश का भी नाम रौशन किया था।
एनसीसी प्रमाण पत्र के आधार पर अजय का चयन सेना के जवान के रूप में हुआ।
वर्तमान में अजय 44 सप्ताह तक चलने वाली ट्रेनिंग के लिए आर्टलरी सेंटर नासिक रोड कैंप महाराष्ट्र में हैं और मध्यावकाश में घर पहुंचे हैं।
स्वागत समारोह में एनसीसी के कैप्टन अमरेन्द्र कुमार ने कहा कि जिस पर शरीर को खड़ा करने के लिए रीढ़ की आवश्यकता होती है, उसी तरह भारतीय सेना में आर्टलरी रेजिमेंट की स्थिति है।
इस मौके पर अभिषेक, पंकज, रक्षित, चंद्रजीत, राहुल, गोविंद गुप्ता आदि रहे।