फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Army jawan attacked with knife in Barmer Express

बाडमेर एक्सप्रेस में सेना के जवान पर किया चाकू से हमला

Fri, 10 Dec 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Army jawan attacked with knife in Barmer Express
गुवाहाटी से बाड़मेर जा रही डाउन बाड़मेर एक्सप्रेस में बिहार के बेगुसराय जिले के महेशखूंटा के पास बदमाशों ने सेेना के जवान की सोने की चेन लूटने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर लोग एकत्र होते तब तक बदमाश भाग गए। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने पर बुधवार की सुबह यात्री का उपचार किया गया।
विज्ञापन

सेना का जवान तपन जैन गुवाहाटी से जयपुर जाने के लिए गुवाहाटी बाड़मेर एक्सप्रेस के कोच सख्या आरबी-3 के सीट संख्या 47 पर सवार हुए। ट्रेन बृहस्पतिवार की रात साढ़े दस बजे मोकामा के पहले बेगूसराय जिला के महेशखूंटा के पास चेन पुलिंग से रुक गई। इस दौरान तपन शौच के लिए जा रहा था। इसी बीच गेट पर खड़े तीन लोगों ने तपन के सोने की चेन छीनने की कोशिश की। तपन ने इसका विरोध किया। हाथापाई में बदमाश और तपन ट्रेन के नीचे गिर गए। इस बीच बदमाशों ने चाकू निकाल कर तपन पर वार कर दिया। हमले में तपन का हाथ जख्मी हो गया। इस बीच शोर सुनकर जब तक यात्री उतरे तब तक बदमाश भाग गए। यात्रियों ने ट्वीट कर इसकी सूचना रेलवे को दी। शुक्रवार की सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर ट्रेन स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात पर पहुंची। यहां रेलवे सुरक्षा बल, वाणिज्य विभाग और चिकित्सकों की टीम पहुंची। लोको मंडलीय रेलवे अस्पताल के चिकित्सक डॉ. लवली सिंह और चिकित्साकर्मियों ने तपन का प्राथमिक उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed