फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Appointment letter assigned to 17 technicians

17 टेक्निशियनों को सौंपा नियुक्ति पत्र

Tue, 16 Jun 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Appointment letter assigned to 17 technicians
पीडीडीयू नगर। रेलवे रिक्रूमेंट बोर्ड से संकेत एवं दूर संचार विभाग के टेक्निशियन-तृतीय पद पर चयनित अभ्यर्थियों को मंगलवार को नियुक्ति पत्र दिया गया। पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज परिसर में समारोह पूर्वक पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल में नियुक्त 17 टेक्निशियनों को कार्मिक विभाग की ओर से नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इंतजार के बाद नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

रेलवे रिक्रूमेंट बोर्ड से एसएंडटी के 17 अभ्यर्थियों का टेक्निशियन तृतीय पद के लिए चयन हुआ था। लॉकडाउन की वजह से इन्हें नियुक्ति पत्र नहीं मिल पाई थी। इसको देखते हुए सोमवार से नियुक्ति पत्र देने का सिलसिला शुरू हुआ है। नगर के प्लांट डिपो कॉलोनी स्थित पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार को जहां कैरेज एंड वैगन के टेक्निशियनों को नियुक्ति पत्र दिया गया था। वहीं मंगलवार को आयोजित नियुक्त पत्र वितरण समारोह में एसएंड टी के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। इस दौरान कोरोना को देख्ते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए थर्मल स्क्रीनिंग के बाद अभ्यर्थियों को अंदर घुसने दिया गया। भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बाद भविष्य के रिकार्ड के लए यहां आश्यक पार्म भरवाए गए। सभी के रिकॉर्ड भी खोले गए। इसके पहले कार्मिक विभाग की ओर से सभी के डॉक्यूमेंट की जांच, बैंक एकाउंट, पीएफ एकाउंट, न्यू पेंशन स्कीम एकाउंट खोले गए । इसके बाद सभी को नियुक्ति पत्र दी गई।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेल के धनबाद रेल मंडल में स्थित जोनल रेलवे प्रशिक्षण संस्थान, भूली धनबाद का उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद ने वैश्विक महामारी कोविड -19 के फैलाव को रोकने एवं प्रबंधन के लिए अधिग्रहित किया है। अधिग्रहित करने का आदेश धनबाद के जिलाधिकारी अमित कुमार, आईएएस ने 8 जून को जारी किया। इस प्रशिक्षण संस्थान को कोविड-19 के मरीजों के इलाज और आइसोलेशन सेंटर के रूप में उपयोग किया जाएगा। इस संस्थान में रेल कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाता है। पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल के रेल कर्मचारियों का प्रशिक्षण इसी संस्थान में होता है। डीडीयू रेल मंडल के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और नव नियुक्त कर्मचारियों के प्रशिक्षण का कार्यक्रम निर्धारित था लेकिन धनबाद जिला प्रशासन द्वारा अधिग्रहण करने से सभी प्रशिक्षण का कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। नवनियुक्त रेल कर्मचारियों को स्वतंत्र कार्यभार ग्रहण करने के पहले इस संस्थान से प्रशिक्षण पास करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed