{"_id":"5ed7b1f78ebc3e902576aa67","slug":"another-migrant-corona-positive-came-to-chandauli-from-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से चंदौली आया एक और प्रवासी कोरोना पाजिटिव, तीन दिनों में जनपद में मिले पांच संक्रमित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई से चंदौली आया एक और प्रवासी कोरोना पाजिटिव, तीन दिनों में जनपद में मिले पांच संक्रमित
Wed, 03 Jun 2020 07:51 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 03 Jun 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली जनपद में बुधवार को एक और प्रवासी संक्रमित मिला। वह नौगढ़ ब्लाक के मझगांवा गांव निवासी है। इसकी पुष्टि जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने की। मरीज को वाराणसी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडलीय चिकित्सालय में स्थापित एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। गांव को हॉट स्पॉट बना दिया गया।
विज्ञापन
जनपद के नक्सल क्षेत्र के विकास खंड नौगढ के मझगांवा गांव में मुंबई से गत दिनों एक व्यक्ति घर आया था। 25 मई को उसका सैंपल लेकर जांच के लिए बीएचयू लैब भेजा गया था। बुधवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस सप्ताह लगातार तीसरे दिन मरीज मिलने से जनपदवासियों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
सोमवार को धानापुर के सकरारी गांव निवासी महिला व पुरुष संक्रमित मिले थे। मंगलवार को डेढ़गांवा व खगवल गांव में मुंबई से आए दो लोग संक्रमित मिले थे। जिले में कोरोना संक्रमितों की तादाद अब 27 हो गई है। इसमें 15 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। एक की मौत हो चुकी है और 11 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन