फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Another accused arrested in the business of e-tickets

ई टिकट के व्यापार में एक और आरोपी गिरफ्तार

Wed, 15 Sep 2021 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Another accused arrested in the business of e-tickets
पीडीडीयू नगर। रेलवे सुुरक्षा बल डीडीयू पोस्ट और सीआईबी के जवानों ने अवैध साफ्टवेयर के माध्यम से रेलवे के ई टिकट का व्यापार करने के मामले में बुधवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक स्मार्ट फोट और 14 ई टिकट मिले। इसकी कीमत 28467 रुपये है। अवैैध साफ्ट वेयर के माध्यम से रेलवे के तत्काल ई टिकट बनाने के गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी लगातार जारी है। पिछले दिनों पकड़े गए शहीम के बयान और साक्ष्य के आधार पर मंगलवार की शाम आरपीएफ और सीआईबी की टीम ने नगर के न्यू महाल चालीस फीट रोड से राजकुमार चौहान को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से मोबाइल भी बरामद हुआ है। पूछताछ में उसने मोहम्मद शहीम के साथ रेलवे के ई टिकट अवैध व्यापार करने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि वह मोहम्मद शहीम के लिए ग्राहक ढूंढ कर लाता था। इसके लिए प्रति यात्री दो सौ से 250 रुपये मिलते थे। मोबाइल की जांच करने पर उसके जीमेल एकाउंट पर पुराना 14 ई टिकट मिला। इसका मूल्य 28467 रुपये थे। आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया गया। ई टिकट के अवैध व्यापार में शामिल और लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed